Aba News

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 11 घायल, एक आरोपी जेल भेजा गया

गिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में नूरजहां खातून, अमना खातून, सरफुद्दीन अंसारी, आशमा खातून, अफशाना खातून, मुस्लिम अंसारी, नाजवून खातून, कुलसुम बीबी सहित दूसरे पक्ष के खुर्शीद, मोहम्मद ताज और जमरुद्दीन उर्फ सेठी शामिल हैं।

घायल नूरजहां खातून ने बताया कि गोतिया लोगों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर बाउंड्री कराए जाने का विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हुई, जो देखते ही देखते लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से हमले में बदल गई। सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और एक आरोपी जमरुद्दीन अंसारी उर्फ सेठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें