गिरिडीह: सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रोटरी गिरिडीह ग्रेटर एवं गोवर्धन लाल नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में स्नेहदीप वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण गोवर्धन लाल नर्सिंग होम के डॉक्टर विकास लाल द्वारा किया गया। जांच के उपरांत सभी वृद्धजनों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही सभी के लिए दोपहर के भोजन की समुचित व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर रोटरी गिरिडीह ग्रेटर के अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाड़ियां, कार्यक्रम समन्वयक अनिल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, आईपीपी सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सीए आकाश रोशन, पूर्व अध्यक्ष विकास शर्मा, इंजीनियर अजय कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम के नर्सिंग स्टाफ की विशेष भूमिका रही। आयोजकों ने कहा कि आगे भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।












