गिरिडीह: सिकदारडीह स्थित मदीना मस्जिद के निर्माण को लेकर सोमवार को मस्जिद निर्माण स्थल पर अंजुमन कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मस्जिद निर्माण की रूपरेखा, प्रक्रिया और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सबसे पहले निर्माण स्थल की मापी कराकर नक्शा तैयार किया जाएगा, ताकि मस्जिद को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। इसके साथ ही निर्माण कार्य में आने वाले खर्च को पूरा करने के लिए उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों ने स्वैच्छिक रूप से अंशदान देने की सहमति जताई। कमिटी सदस्यों ने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग और एकजुटता से मदीना मस्जिद का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कर सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा।












