गिरिडीह मिशन ग्राउंड, बिशनपुर में आयोजित बिशनपुर प्रीमियर लीग (BPL) का फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार बन गया। निर्धारित ओवरों में मुकाबला टाई रहने के बाद सुपर ओवर से विजेता का फैसला हुआ। सुपर ओवर में तबर्रेज राइडर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 रन बनाए, जिसके जवाब में FSB मेटल की टीम ने संयम और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। अंतिम क्षणों तक चले इस मुकाबले ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया।

फाइनल मैच में झामुमो युवा सचिव फरदीन अहमद, लालो राईन, शौकत अली, हाजी सिराज अंसारी, मुमताज अंसारी और अजहर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि BPL जैसे टूर्नामेंट युवाओं को मंच देने के साथ खेल भावना और भाईचारे को मजबूत करते हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों ने फाइनल का भरपूर आनंद लिया।













