Aba News

गिरिडीह में धूमधाम से मनाई गई महाराज जरासंध जयंती, भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां

गिरिडीह ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को गिरिडीह में महाराज जरासंध की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गिरिडीह हाई स्कूल मैदान से महाराज जरासंध वार्षिक महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में अलग-अलग प्रखंडों के साथ-साथ जिले के बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा झंडा मैदान होते हुए जारासंध चौक पहुंची, जहां वीर योद्धा महाराज जरासंध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।इसके बाद शोभायात्रा टावर चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर और बजरंग चौक होते हुए बारमसिया स्थित सवेरा चित्र मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों, जयघोष और पारंपरिक गीत-संगीत से वातावरण उत्सवमय बना रहा।

सवेरा चित्र मंदिर परिसर में चंद्रवंशी मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश संयोजक अजीत कुमार पप्पू, प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी, नगर अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राम सहित कई समाजसेवियों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें