गिरिडीह बेंगाबाद प्रखंड के महादेया ग्राम निवासी श्री दीपक हाजाम ने अपने पिता स्वर्गीय धनराज हाजाम की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्नेहदीप वृद्ध आश्रम, गिरिडीह में वृद्धजनों को भोजन कराकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता को स्मरण करते हुए कहा कि बड़ों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस पुण्य अवसर पर श्री दीपक हाजाम के साथ उनकी माता सुदामा देवी, भाई बालेश्वर कुमार, पुत्र रौनक कुमार, पुत्री प्रियंका कुमारी एवं पोत्री परी कुमारी ने भी वृद्धजनों को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। वृद्ध आश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए परिवार को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी गोविंद तुरी, राजेश पंडित, चमेली देवी, अनिल वर्मा, आशीष कुमार, किशन प्रसाद वर्मा, अशोक पंडित, अजोला देवी एवं रहीम अंसारी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और नई पीढ़ी को सेवा व संस्कार की सीख प्रदान करते हैं।












