Aba News

ठंड में राहत की सौगात: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

गिरिडीह के बड़ा चौक स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय परिसर में शनिवार की शाम नगर विकास, पर्यटन एवं खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद पहुंचे। कंबल वितरण स्थल पर लंबी कतारें देखी गईं, जहां मंत्री ने स्वयं लोगों को कंबल सौंपते हुए कहा कि सरकार ठंड के इस कठिन समय में हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। इस दौरान लगभग 200 लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह सहित झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ठंड से जूझ रहे गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें