Aba News

झामुमो परिवार में शामिल हुए अभय कुमार, गिरिडीह जिला कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

गिरिडीह के झामुमो जिला कार्यालय में आज अभय कुमार के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अभय कुमार, जो पूर्व में झारखंड कांग्रेस छात्र संगठन के महासचिव पद पर कार्यरत थे, हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के समक्ष झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। आज उनके प्रथम आगमन पर झामुमो महानगर समिति की ओर से बुके और पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में झामुमो महानगर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, कोषाध्यक्ष हरिमोहन कंधवे, उपाध्यक्ष ब्रजमोहन तुरी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अभय कुमार के पार्टी में शामिल होने को संगठन की मजबूती और युवा नेतृत्व के विस्तार के रूप में देखा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अभय कुमार के आने से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें