Aba News

सदर प्रखंड में रक्तदान शिविर, 13 यूनिट रक्त का संग्रह

गिरिडीह, 10 दिसंबर 2025: सदर प्रखंड सभागार में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और प्रखंड प्रशासन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद और प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक उपस्थित रहे। शिविर में सदर प्रखंड के कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कुल 13 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

बीडीओ और सीईओ ने लोगों से अपील की कि रक्तदान एक महादान है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने में भी सहायक होता है। मौके पर डॉक्टर स. सोहेल अख्तर, मदनलाल विश्वकर्मा, नंदन सिंह, बसंत कुमार और नकुल पाठक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। उन्होंने रक्तदान के महत्व और सावधानियों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में इस सेवा को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें