Aba News

सात महीने से वेतन का इंतज़ार, गिरिडीह के नए चौकीदार हालात से परेशान

गिरिडीह जिला मुख्यालय के नगर, मुफ्फसिल और पचम्बा थाना में प्रतिनियुक्त लगभग 50 चौकीदार पिछले सात महीनों से वेतन के इंतजार में परेशान हैं। कड़ी धूप में दौड़ परीक्षा देकर नियुक्त हुए युवक-युवतियों को उम्मीद थी कि नौकरी मिलने के साथ ही उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी, लेकिन महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनका सपना अधूरा रह गया है। कई चौकीदार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

इस मामले में गिरिडीह अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि वेतन निर्धारण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है, लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास किया है, उनके प्रमाणपत्र का सत्यापन अभी लंबित है। प्रमाणपत्र जांच पूरी होते ही कोषागार से भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अंचलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द सभी चौकीदारों को वेतन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें