Aba News

ओम वैश्णवी नर्सिंग होम में मुफ्त जांच शिविर, 250 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

ओम वैश्णवी नर्सिंग होम में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी, जोड़, रीढ़ व नस रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार तथा जनरल फिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमार उपस्थित रहे। शिविर में बीएमडी, यूरिक एसिड, शुगर और हीमोग्लोबिन जांच पूरी तरह मुफ्त की गई, वहीं एक्स-रे और प्लास्टर पर 50% छूट दी गई।

नर्सिंग होम के संचालक डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि गिरिडीह वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आज के शिविर में लगभग ढाई सौ मरीजों का मुफ्त इलाज और परामर्श दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आने वाले शिविरों का भी लाभ जरूर उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें