Aba News

प्रेम-प्रसंग बना खौफनाक हादसा: युवक को पीटकर कुएं में फेंका, आईसीयू में जिंदगी की जंग

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बंगारी निवासी विनोद कुमार पर सोमवार देर रात प्रेमिका के परिजनों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि विनोद को बेरहमी से पीटने के बाद गंभीर हालत में गांव के पास स्थित एक कुएं में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां विनोद कराहता हुआ मिला। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया।

विनोद की मां ने बताया कि वह सोमवार शाम घर से निकला था और रात भर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। इसी दौरान उन्हें कुएं में युवक को फेंके जाने की जानकारी मिली। मामले को लेकर बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार ने कहा कि अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें