Aba News

“भरकट्टा बाजार में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा: ओपी प्रभारी और दुकानदारों ने मिलकर बनाई नई रणनीति”

बिरनी प्रखंड के भरकट्टा बाजार में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को ओपी परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। ओपी प्रभारी अमन कुमार ने क्षेत्र के दुकानदारों से बातचीत कर बाजार में बढ़ रही संदिग्ध गतिविधियों और चोरी के प्रयासों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कवरेज बढ़ाना बेहद जरूरी है। प्रभारी ने दुकानदारों को दुकान के बाहर के साथ-साथ अंदर भी उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाने की सलाह दी, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की स्पष्ट पहचान समय रहते हो सके।

बैठक में पुलिस ने हाल के महीनों में हुई घटनाओं व रात में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी भी साझा की, जिससे व्यापारी सतर्क हो सकें। उपस्थित सभी दुकानदारों ने बाजार को सुरक्षित बनाने के लिए जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया। बैठक में रितलाल साव, गौतम भदानी, रंजीत वर्मा, चंदन सिंह, विकास कुमार, पत्रकार मनीष वर्मा, रितेश कुमार, गौतम सिंह, पिंटू कुमार, पंकज सोनी, लव कुमार समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें