गिरिडीह देवघर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को गिरिडीह के परिषदन में कुछ समय के लिए रूके। उनके साथ उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद मीरा मुंडा भी मौजूद थीं। परिषदन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और विकास कार्यों पर खुलकर अपनी बात रखी। हाल के दिनों में भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज़ हुई थीं। इस पर विराम लगाते हुए अर्जुन मुंडा ने स्पष्ट कहा, “भाजपा और जेएमएम के बीच फिलहाल किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है। राजनीति संभावनाओं का खेल है, इसलिए कोई भी स्थिति कभी भी बदल सकती है, लेकिन इस समय ऐसी कोई चर्चा या योजना नहीं चल रही है।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जनता की उम्मीदों के अनुरूप विकास की गति अब तक नहीं दिखी है। उन्होंने कहा, “राज्य गठन को दो दशक से अधिक समय बीत गया, लेकिन जनता की अपेक्षाएँ अभी अधूरी हैं। सरकार को अब गंभीरता से उन योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए जिनसे लोगों के जीवन में वास्तविक सुधार आए।”उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने कुछ योजनाओं की शुरुआत तो की है, पर अभी उनके क्रियान्वयन में गति लाने की आवश्यकता है। “सिर्फ योजनाएँ बनाकर घोषणा करने से विकास नहीं होता। जब तक योजनाएँ जमीन पर उतरकर जनता तक लाभ नहीं पहुँचातीं, तब तक उनका कोई अर्थ नहीं है।”
भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि जनता आने वाले दिनों में सही और स्थिर शासन के लिए भाजपा पर भरोसा दिखाएगी। परिषदन में उनके स्वागत के दौरान कई स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद अर्जुन मुंडा देवघर के लिए रवाना हो गए, जहाँ वे पार्टी के प्रमुख कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
देवघर रवाना होने से पहले गिरिडीह में रुके अर्जुन मुंडा, बोले – भाजपा‑जेएमएम गठबंधन की फिलहाल कोई संभावना नहीं

Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
दयानंद निरंजन का नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में 19 प्रत्याशी
उपायुक्त की संवेदनशील पहल, दो अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का सहारा
तेज रफ्तार स्कूल वैन गड्ढे में पलटी, बच्चों की जान बाल-बाल बची, स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल
हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
तेलोडीह प्रीमियर लीग का आगाज, पहले मुकाबले में मरियम गर्ल्स एकेडमी की जीत
नगरपालिका आम चुनाव 2026: उपायुक्त रामनिवास यादव ने नाम निर्देशन कार्यों का लिया जायजा
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य राजेंद्र लाल बरनवाल को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई
मेयर चुनाव में ताकत का प्रदर्शन: गौरव कुमार ने बाइक रैली के साथ भरा नामांकन
नगर निगम चुनाव में युवा बाइकर की बल्ले बल्ले
दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग, आजसू ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर राजद ने कसी कमर, 36 वार्डों में मजबूत उम्मीदवार उतारने की रणनीति तैयार
दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर, मजदूरी न मिलने से संकट, सरकार से वतन वापसी की गुहार
गिरिडीह नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए प्रमिला मेहरा ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा उत्साह