किरण पब्लिक स्कूल में संस्थापक अशोक कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर गिरिडीह राइफल क्लब की नई ब्रांच और आधुनिक शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी नीरज कुमार सिंह के साथ चेयरमैन अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य राघव भोक्ता, पेट्रॉन सैयद सबीह असरफ, वाइस प्रेसिडेंट संतोष कुमार मिश्रा, जिला राइफल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट राजीव रंजन सिंह और सचिव रवि कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेंज की शुरुआत की। डीएसपी ने इस पहल को छात्रों के आत्मविश्वास, अनुशासन और साहसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लक्ष्य साधने की कला जीवन और राष्ट्र सुरक्षा दोनों में अहम भूमिका निभाती है, इसलिए विद्यालय प्रबंधन बच्चों को राइफल शूटिंग और आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्घाटन के दौरान अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों ने राइफल से निशाना साधकर रेंज का अनुभव भी लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छोटी रवानी, शिखा स्वर्णिमा, प्रीति कुमारी, नीतू सिन्हा, पंचानंद कुमार सहित शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।













