Aba News

गिरिडीह–हजारीबाग बॉर्डर पर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4,000 लीटर स्पिरिट समेत भारी बरामदगी

गिरिडीह और हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित चलपनिया और आठमाइल में रांची उत्पाद विभाग की सघन कार्रवाई में नकली विदेशी शराब बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। विभाग को पिछले कई दिनों से यहां बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद आयुक्त के निर्देश पर इंटेलिजेंस टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी कृष्णा साव के घर में की गई, जहां से भारी संख्या में विदेशी शराब, करीब 4,000 लीटर स्पिरिट, शराब बनाने के उपकरण और झारखंड व उत्तर प्रदेश सरकार के नकली होलोग्राम बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि यहां तैयार की जा रही नकली शराब की तस्करी झारखंड, बिहार सहित कई अन्य राज्यों में की जाती थी। बरामद शराब और स्पिरिट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल उत्पाद विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है और पूरे रैकेट की पड़ताल की जा रही है। गिरिडीह से हमारे संवाददाता एजाज अहमद ने दी ये विस्तृत जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें