Aba News

जिला बार एसोसिएशन चुनाव: कोर्ट परिसर में प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं की चहल-पहल

गिरिडीह जिला बार एसोसिएशन के चुनाव से ठीक दो दिन पहले गुरुवार को कोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे से चहल-पहल दिखाई दी। इस दौरान सभी 8 पदों के उम्मीदवार अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांगते नजर आए। अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए दो, जनरल सेक्रेटरी के लिए चार, जॉइंट सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) के लिए चार, जॉइंट सेक्रेटरी (लाइब्रेरी) के लिए तीन, ट्रेजरर के लिए तीन, असिस्टेंट ट्रेजरर के लिए तीन और सबसे अधिक स्कूटीव मेंबर के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सभी प्रत्याशियों ने जीत के बाद बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं के हित में काम करने का आश्वासन दिया। अनुभवी उम्मीदवारों ने कहा कि वे पिछले कार्यकाल में अधूरे काम पूरे करेंगे, जबकि युवा प्रत्याशियों ने बदलाव और नई पहल की बात कही। अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को मतदान करने की तैयारी जताई। चुनाव 6 दिसंबर को होंगे और उसी दिन मतगणना भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें