गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां न्यायिक पदाधिकारी के बॉडीगार्ड से ड्राइविंग सीख रहे युवक ने सरकारी पिस्टल लेकर फरार हो गया। घटना सिहोडीह आम बगान में हुई। बताया गया कि बॉडीगार्ड पिछले कई दिनों से मोहनपुर, पचंबा निवासी उमर गुल उर्फ़ बिट्टू खान को कार चलाना सिखा रहा था। प्रशिक्षण के दौरान बिट्टू ने एक बहाने से जवान से पिस्टल निकलवाया और मौका पाकर उसे कार में रखकर वाहन समेत वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस तत्काल हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संभावित रूट पर दबिश दी गई। त्वरित कार्रवाई के तहत कुछ ही घंटों में पुलिस ने बिट्टू खान को गिरफ्तार कर लिया और जवान से छीनी गई सरकारी पिस्टल सुरक्षित बरामद कर ली। मामले की पुष्टि करते हुए थानेदार श्याम किशोर महतो ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई।













