Aba News

एनभी शॉपी मेगा मार्ट का शुभारंभ, जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया उद्घाटन

गिरिडीह के वार्ड संख्या 11, सिहोडीह नया पुल के पास एनभी शॉपी मेगा मार्ट का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान की शुरुआत की। इस दौरान वार्ड पार्षद अशोक राम, झामुमो नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, समाजसेवी मनदीप शर्मा और टुन्ना सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संजय सिंह ने संचालक उपेंद्र मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक वस्तुएं मिलने की सुविधा होगी।

संचालक उपेंद्र मंडल ने बताया कि प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार की खाद्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्राहकों के लिए होम डिलीवरी सुविधा भी शुरू की जाएगी, ताकि लोगों को और अधिक सुविधा मिल सके। उद्घाटन मौके पर कोकिल मंडल, डब्लू रजक, टिंकू चंद्रवंशी, नारायण मंडल, बीरेंद्र मंडल, महावीर मंडल, मनोज मंडल, प्रतीक मंडल, सीताराम मंडल, सेल्स प्रोमोटर दिवाकर कुमार, चंद्ररेखा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें