छात्रों और युवाओं के हक़ की लड़ाई को मजबूती देने के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने मंगलवार को डुमरी के चिरैया मोड़, गिरिडीह से ‘छात्र अधिकार पदयात्रा’ की शुरुआत की। बड़ी संख्या में जुटे छात्रों और कार्यकर्ताओं के बीच विधायक जयराम महतो ने यात्रा को रवाना किया।

पदयात्रा बगोदर, बिष्णुगढ़, हजारीबाग और रामगढ़ होते हुए रांची पहुंचेगी, जहां 9 दिसंबर को विधानसभा धरना स्थल पर विशाल जनसभा के साथ इसका समापन होगा।

पदयात्रा के दौरान खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने, लंबित छात्रवृत्ति भुगतान सुनिश्चित करने, जेपीएससी–जेएसएससी–जे-टेट परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र जारी करने और नियमित परीक्षा कैलेंडर को अनिवार्य बनाने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही सभी सरकारी रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की मांग भी उठाई गई। विधायक जयराम महतो ने कहा कि छात्र-युवा लंबे समय से उपेक्षित हैं और जरूरत पड़ी तो यह संघर्ष और तेज किया जाएगा।













