गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अम्बाटांड में बीते मंगलवार को हुए फायरिंग कांड का उद्भेदन कर लिया है। घटना में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को पपरवाटांड कार्यालय से एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी मो. जाकिर अंसारी सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो खोखा, एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। यह घटना पुरानी रंजिश को बताया गया। बताया गया कि मंगलवार शाम अम्बाटांड निवासी मो. खुर्शीद को गोली मारी गई थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में धनबाद रेफर किया गया। घटना के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर विशेष टीम ने तेज छापेमारी अभियान चलाया और सभी आरोपियों को धर दबोच लिया। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव,मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।













