गिरिडीह पुलिस ने डुमरी–गिरिडीह पथ पर शराब तस्करी के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई किया है। इस मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब को जप्त करते हुए इस कांड में संलिप्त तीन लोगों को पकड़ा गया है। बुधवार को पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार ने पपरवाटांड कार्यालय से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस क्रम में पुलिस ने एक ट्रक और एक XUV कार को पकड़ लिया। ट्रक में पानी की पेटियों के पीछे छुपाकर रखी गई 380 पेटी 999 गोल्ड प्रीमियम व्हिस्की और 32 पेटी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बरामद किया गया। जिनकी अनुमानित कीमत 28.50 लाख रुपये है।पुलिस ने तीन शराब तस्कर मुबारिक ,राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद, और रोहित गोप—को गिरफ्तार किया है।













