Aba News

शीतलपुर से लापता दो मासूम, परिजनों की बढ़ती बेचैनी—सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी दो किशोर के गुमशुदगी के बाद बुधवार को परिजन थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है और गुमशुदा किशोर के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाइ है। बताया गया कि डूमर दास का 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार दास और शंकर दास का 12 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार बीते कल शौच करने की बात कहकर दोनों एक साथ निकाला था।

देर शाम तक घर वापस नहीं आने के बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए और खोजबीन शुरू कर दिया। इसके बावजूद कहीं कुछ पता नहीं चला इसके बाद परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इस नंबर पर संपर्क करे +917635089933

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें