Aba News

घोड़थम्बा में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, हाईवा जब्त — प्रशासन का विशेष अभियान जारी

गिरिडीह के धनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए बुधवार को प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ अनिमेष रंजन और धनवार अंचल अधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में किए गए इस अभियान के दौरान एक हाईवा को संदिग्ध हालत में रोककर जांच की गई। सत्यापन में पाया गया कि वाहन में अवैध रूप से पत्थर लदा हुआ था और वाहन बिना चालान, सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना तथा ओवरलोड अवस्था में संचालित किया जा रहा था। मौके पर ही वाहन को जब्त कर स्थानीय पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीओ अनिमेष रंजन ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेजों के परिचालन पर अब सख्त निगरानी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे कार्यों में शामिल वाहन मालिकों, संचालकों और सप्लायर्स पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में इसी प्रकार के सतत अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें