Aba News

धान अधिप्राप्ति को पारदर्शी बनाने के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण — किसानों को 7 दिनों में मिलेगा पूरा भुगतान

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेकहोल्डर्स के लिए धान अधिप्राप्ति पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों से धान की खरीद को बढ़ावा देना और निर्धारित समय सीमा के भीतर सरकारी खरीद सुनिश्चित करना था। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराया जाए और सभी लैम्पस में सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिप्राप्ति प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि किसानों के हित में बड़ा बदलाव किया गया है—अब धान जमा करने के 7 दिनों के भीतर ही संपूर्ण राशि एकमुश्त सीधे किसानों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। पहले भुगतान दो किस्तों में मिलता था। प्रशिक्षण में धान अधिप्राप्ति से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं, पारदर्शिता और समयबद्धता पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति और सहकारिता पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीसीओ, एजीएम, लैम्प्स प्रबंधक, वीएलडब्ल्यू और राइस मिल संचालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें