गिरिडीह के सिहोडीह निवासी एमडी ताजउद्दीन ने उपायुक्त को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि भूमाफिया अत्यानंद सिन्हा उनकी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहा है। ताजउद्दीन ने बताया कि उनके माता-पिता के निधन और परिवार में अकेले होने का लाभ उठाते हुए आरोपी लगातार दबाव बना रहा है और मकान खाली कराने के लिए धमकी देता है। उन्होंने पुलिस बुलाकर भयभीत करने की भी शिकायत की। ताजउद्दीन ने प्रशासन से सुरक्षा और जमीन संरक्षण की मांग की है।












