Aba News

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया, सरकारी दावे खोखले साबित

ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मधवाडीह पंचायत के सलगाडीह टोला में कई गरीब परिवार पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। गांव की जलापूर्ति टंकी बनने के बाद भी लोगों को कभी पानी नहीं मिला, जबकि तीनों चापानल भी लंबे समय से खराब पड़े हैं। घर-घर नल जल योजना के दावे यहां पूरी तरह असफल दिख रहे हैं।

पूर्व जिप सदस्य और फारवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने ग्रामीणों की परेशानी का जायजा लेकर इसे गंभीर समस्या बताया। उन्होंने पीएचईडी विभाग के एसडीओ से फोन पर तुरंत समाधान की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे और जल्द पेयजल उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें