Aba News

गिरिडीह पहुंचे आईजी सुनील भास्कर: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत, समीक्षा बैठक में पुलिस को दिए सख्त दिशा-निर्देश

गिरिडीह बोकारो रेंज के इंस्पेक्टर जनरल सुनील भास्कर मंगलवार को अपने एकदिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंचे, जहां समाहरणालय परिसर में जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में आईजी ने बढ़ते आपराधिक घटनाओं, साइबर अपराध, यातायात अव्यवस्था और लंबित कांडों के निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाएं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें।

उन्होंने महिला सुरक्षा और वंचित वर्गों से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को प्राथमिकता बताया। साथ ही पुलिस कर्मियों के मनोबल, कार्यशैली और सेवा गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी सुझाव दिए। बैठक में एसपी, डीएसपी, सभी थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। आईजी का यह दौरा जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पुलिस प्रशासन को जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें