Aba News

काजीमगहा में बच्चा चोरी के आरोप में युवक पकड़ा, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पुलिस को सौंपा*

गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के काजीमगहा गांव में सोमवार को बच्चा चोरी की कोशिश का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एक युवक को उस वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया, जब वह कथित तौर पर एक बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने युवक को रोका, लेकिन वह भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और आक्रोश में बिजली के खंभे से बांध दिया। इस दौरान भीड़ ने उसकी पिटाई भी की।

सूचना मिलने पर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से मुक्त कर अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में युवक की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि युवक की नीयत क्या थी और क्या इसके पीछे किसी गिरोह की संलिप्तता है। साथ ही बच्चे के परिजनों से भी पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें