Aba News

ओरेंज द वर्ल्ड अभियान: गिरिडीह में डिबेट प्रतियोगिता

गिरिडीह में “ओरेंज द वर्ल्ड : महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के खिलाफ अभियान” के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने रोटरी भवन में डिबेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। कार्मेल स्कूल, सीसीएल डीएवी, क़िरण पब्लिक स्कूल, ओपन माइंड्स, विमेन्स कॉलेज, बीएसएम स्कूल और गर्ल्स हाई स्कूल सहित कई संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे गंभीर विषय पर अपनी प्रभावी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन पीडीसी पूनम सहाय और क्लब अध्यक्ष कविता राजगढिया ने किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका क्लब सदस्य और पूर्व शिक्षिका सुषमा सिन्हा तथा नेहा राजगढिया ने निभाई। सचिव स्मृति आनंद, संपादक संगीता सिन्हा, किरण बर्नवाल, शबाना रब्बानी, पूर्व अध्यक्ष सुमन गौरिसरिया, नमिता जमुवार सहित क्लब सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर बच्चों के सवालों का सरल व संवेदनशील जवाब देकर क्लब ने जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें