गिरिडीह में विश्व एड्स दिवस पर सदर अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसकी शुरुआत डॉ. रेखा झा ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली में बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्स और अस्पताल कर्मियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एड्स से संबंधित जागरूकता पोस्टर हाथों में लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को संदेश दिया।

डॉ. रेखा झा ने बताया कि यह रैली सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों को यह समझाने का प्रयास है कि एड्स से डरने की नहीं, बल्कि सही जानकारी और समय पर इलाज करवाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एड्स का सफल इलाज संभव है और पिछले कई वर्षों से प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। मौके पर डॉ. रचना शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।













