तिसरी पुलिस ने एक लग्जरी टोयोटा ग्लान्जा कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। जानकारी के मुताबिक BR09V5182 नंबर की यह कार बंगाली कंपनी की शराब लोड कर तिसरी होते हुए बिहार ले जाई जा रही थी। इसी दौरान बरमसिया–चंदौरी रोड पर कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिसके बाद लोगों ने शक के आधार पर तलाशी ली तो कार के डिक्की और इंजन के नीचे छुपाकर रखी गई शराब मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को नईटांड इलाके से बरामद कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

खोरीमहुआ एसडीओ ने बताया कि कार में 180 एमएल की कुल 284 बोतल अवैध शराब लोड थी। गिरफ्तार चालक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के बिष्णुपुर निवासी राजेश मंडल, पिता बनारसी मंडल के रूप में हुई है। कार्रवाई में तिसरी थाना प्रभारी दल के एसआई नंदजी राय, हवलदार उमेश भारती, नीरज कुमार और राहुल कुमार शामिल थे।












