Aba News

जगदीश चंद्र बोस की जयंती पर विज्ञान और धरोहर को किया याद

आज 30 नवंबर को गिरिडीह में महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उनकी मूर्ति पर फूलमाला चढ़ाई गई, केक काटा गया और मोमबत्ती जलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रभाकर कुमार और रामजी यादव ने कहा कि बोस एक महान वैज्ञानिक, भौतिक विज्ञानी और जीवविज्ञानी थे, जिन्होंने रेडियो तरंगों की खोज की और पौधों की प्रतिक्रियाओं का अध्ययन किया।

इस अवसर पर राजेश सिन्हा और हलीम असद ने कहा कि उनकी धरोहर का संरक्षण अभी भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि उनके आवास और अनुसंधान भवन की स्थिति सही नहीं है। रंजीत राय और रणधीर कुमार ने कहा कि धरोहर को बचाना हमारी जिम्मेदारी है और जल्द ही इसे बेहतर बनाने का प्रयास होगा। अजय पांडेय ने कहा कि उनके घर और विज्ञान भवन को सुधारना सभी का लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे प्रभाकर, हलीम असद, संजीत अकेला, रणधीर, रामजी यादव, राजेश सिन्हा, रंजीत राय, अजय पांडेय, अनन्या निशु, विवेक और अक्षय यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें