Aba News

गिरिडीह में सम्मान समारोह—UPSC टॉपर नाजिया प्रवीण ने दिए सफलता के मंत्र

गिरिडीह के बरवाडीह में मुस्लिम यूथ फेडरेशन द्वारा सम्मान सह मोटिवेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें UPSC में 670वीं रैंक हासिल करने वाली नाजिया प्रवीण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवतियों की मौजूदगी रही। मंच से नाजिया प्रवीण का सम्मान किया गया और उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सफलता का सबसे बड़ा द्वार है। उन्होंने युवतियों को संदेश दिया कि विषय कोई भी हो, सच्चे मन और लगन से पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित है।

नाजिया प्रवीण ने बताया कि UPSC में सफल होने के बाद वे रेवेन्यू सर्विसेज में कार्यरत हैं। उन्होंने बेटियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन हालात भी मेहनत और जज़्बे के सामने छोटे पड़ जाते हैं। मुस्लिम यूथ फेडरेशन के अमीन अकेला ने भी कहा कि नाजिया प्रवीण आज युवाओं के लिए एक मिसाल हैं। उनकी मेहनत और लगन से मिला परिणाम सभी युवतियों को यह संदेश देता है कि सफलता सामने खड़ी है—बस निरंतर आगे बढ़ते रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें