डॉ. जगदीश चंद्र बोस की जयंती पर भईया जी संस्था एवं राब्ता वेलफेयर ट्रस्ट की Jeet Free Physical Academy द्वारा +2 हाई स्कूल ग्राउंड में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। लड़कियों की श्रेणी में तनु कुमारी ने पहला स्थान, नंदनी कुमारी ने दूसरा और सिमरन कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों में दिवाकर वर्मा प्रथम, मनोहर कुमार द्वितीय और तौहीद अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में रंजीत राय भैया, प्रोफेसर डॉ. विनीता मैम, प्रियंका मैम, पूनम मैम, मनीषा श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, शीश भाई, पवन रजक और मनीष चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

अकादमी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग देकर देश सेवा के लिए तैयार करना है। संस्था का कहना है कि बच्चियों को आत्मरक्षा और फिटनेस प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाना प्राथमिक लक्ष्य है। आयोजकों ने समाज से इस पहल को सहयोग देने की अपील की, ताकि आने वाले दिनों में संस्था और भी प्रभावी तरीके से युवाओं की सेवा कर सके।













