Aba News

बरगंडा में सम्पन्न हुआ सप्तशक्ति संगम, महिलाओं ने दिखाई एकता और शक्ति

बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को सप्तशक्ति संगम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला संयोजिका स्वाति सिन्हा, मुख्य वक्ता श्वेता श्रीवास्तव, अनिता मिश्रा और सरिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत हम ही हैं मातृशक्ति गीत ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में अतिथि परिचय मधु श्रेय ने दिया, संचालन शालिनी राज ने किया और आभार व्यक्त निशा श्रेष्ठ ने किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वाति सिन्हा ने सप्तशक्ति संगम के उद्देश्य और स्थापना पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं से स्व-बोध, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आग्रह किया। मुख्य वक्ता श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि नारी अपने सप्त गुणों को जागृत कर ले तो समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में अनिता मिश्रा ने संस्कृति से जुड़े रहने और बच्चों को संस्कार देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीदी और माताएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें