गिरिडीह के प्रखंड कार्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो और अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाले क्षेत्रों की कड़ी समीक्षा करते हुए मैपिंग कार्य में लापरवाही को लेकर नाराज़गी जताई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बीएलओ समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से मैपिंग का काम पूरा करें, ताकि मतदाता सूची अद्यतन में कोई त्रुटि न रहे।

समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि जिले में मैपिंग कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधानसभा-वार प्रगति में डुमरी विधानसभा 77.13% के साथ सबसे आगे रहा, जबकि गिरिडीह विधानसभा में अब तक 55.32% कार्य पूरा हुआ है। धनवार में 71.44%, बगोदर में 67.27%, जमुआ में 65.09% और गांडेय में 67.43% मैपिंग कार्य संपन्न हुआ है। अधिकारियों ने सभी पर्यवेक्षकों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।













