Aba News

गिरिडीह में देर रात सख्त चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

गिरिडीह शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन शुक्रवार की रात पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर डुगनु टोपनो के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम के पास देर रात विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर से राहगीरों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की।

दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कई वाहन चालकों पर यातायात नियम उल्लंघन को लेकर कानूनी कदम उठाए गए। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशे में वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने जैसा है। साथ ही सभी वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें