गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में जमुआ–चतरो मुख्य मार्ग पर जलखारियोडीह के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रिफाइन और चावल से भरा ट्रक चक्का ब्लास्ट होने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक और उपचालक को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहाँ दोनों का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक गिरिडीह से चतरो की ओर जा रहा था तभी अचानक चक्का फटने से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। घटना स्थल पर भारी आवाज के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गनीमत रही कि ट्रक सड़क से नीचे पलटा, जिससे बड़ा नुकसान या जनहानि टल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












