Aba News

गिरिडीह में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भीड़, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

गिरिडीह प्रखंड के सेनादोनी पंचायत भवन में शुक्रवार को आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में झारखंड सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन, मैया सम्मान योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और म्यूटेशन जैसी सेवाओं के लिए बड़ी संख्या में पहुंचकर आवेदन दिया। पंचायत भवन परिसर सुबह से ही लोगों की भीड़ से भरा रहा।

स्थानीय मुखिया बालेश्वर यादव ने बताया कि मैया सम्मान योजना के तहत सबसे अधिक महिलाओं ने आवेदन दिया है। यह आवेदन फिलहाल ऑफलाइन लिए जा रहे हैं और पोर्टल शुरू होते ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कई योजनाओं से जुड़े प्रमाण पत्रों का वितरण मौके पर ही लाभुकों को किया गया, जिससे लोगों में संतोष देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें