Aba News

इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन ने ‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा ‘ऑरेंज द वर्ल्ड – महिलाओं के विरुद्ध हिंसा’ अभियान के तहत कार्मेल स्कूल में निबंध प्रतियोगिता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र–छात्राओं को महिलाओं पर बढ़ती हिंसा के रूपों, उनके प्रभाव और रोकथाम के उपायों के प्रति संवेदनशील बनाना था। क्लब की सदस्यों ने बच्चों को विस्तृत जानकारी दी और आत्मविश्वास तथा सतर्कता के महत्व पर जोर दिया।

बच्चों में संदेश को प्रभावी बनाने के लिए “स्टॉप वायलेंस अगेंस्ट वीमेन” विषयक स्टिकर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी सोच व्यक्त की। इस अवसर पर पीडीसी पूनम सहाय, अध्यक्ष काविता राजगढ़िया और उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें