कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गिरिडीह और बनवासी विकास आश्रम ने दीपोत्सव व रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाया। छात्राओं ने वार्डन संध्या कुमारी के नेतृत्व में बाल विवाह न करने की शपथ ली और समाज को जागरूक करने के लिए कैण्डल मार्च निकाला। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन द्वारा संचालित यह राष्ट्रीय अभियान एक वर्ष पूरा होने पर पूरे देश में 100 दिन का थीम-आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

अभियान से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं—सुरेश कुमार शक्ति, उत्तम कुमार, रूपा कुमारी सहित कई सदस्यों ने गिरिडीह को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं और छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर यह संदेश दिया कि समाज में जागरूकता ही इस कुप्रथा को समाप्त करने का सबसे सशक्त हथियार है।













