शहर के न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यक शिवनारायण पांडेय की सुपुत्री ममता पांडेय का चयन सहायक आचार्य सरकारी शिक्षक के पद पर होने के बाद शुक्रवार को रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र दिया गया। बता दें कि ममता पांडेय की नियुक्ति 6 टु 8 में सामाजिक विज्ञान शिक्षिका के पद पर जामताड़ा जिला में हुआ है।

वर्तमान में ममता पांडेय कार्मेल स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। इस सफलता से परिवार के लोग खुश है। बताते चले कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में अपने दूसरे फेज के सरकार के 1 साल के कार्यकाल पूरा होने पर लगभग 10 हज़ार अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया, जिसमें सबसे अधिक शिक्षकों की नियुक्ति शामिल थी।













