गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले बुधवार शाम 4 बजे जिले के अधिवक्ता अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

मौजूद अधिवक्ताओं ने “बाबा साहेब अमर रहें”, “संविधान हमारा सबसे प्यारा”, “संविधान बचाओ, देश बचाओ” के नारे लगाए। संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अजय कुमार सिंहा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। दुनिया के सबसे बड़े लिखित संविधान का हिस्सा होना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में अमित सिन्हा, कामेश्वर प्रसाद यादव, भुनेश्वर माथा, विनोद कुमार यादव, विनोद पासवान, अर्जुन महतो, देवनांद, जगन्नाथ मंडल, रामचंद्र साहू, नरेश मिस्त्री, मोहम्मद शाहनवाज, प्रवीण, रवि कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।












