Aba News

बरमोरिया पंचायत में लगा “आपके अधिकार–आपकी सरकार–आपके द्वार” शिविर

गिरिडीह के बरमोरिया पंचायत में बुधवार को राज्य सरकार की पहल “आपके अधिकार–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में पेंशन, राशन, स्वच्छ भारत मिशन, जलापूर्ति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन लिए गए तथा कई लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ा गया।

पंचायत मुखिया मुन्ना लाल ने कहा कि यह अभियान उन ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत है जिन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए मुख्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि अब अधिकारी सीधे गांव पहुँचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिससे सरकारी सुविधाएं तेजी से लोगों तक पहुँच रही हैं। ग्रामीणों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें