Aba News

संविधान दिवस पर कांग्रेस ने मनाया संविधान बचाओ दिवस, अंबेडकर चौक पर किया माल्यार्पण

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को संविधान दिवस को “संविधान बचाओ दिवस” के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहाँ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पहुँचकर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा संविधान की रक्षा के नारे लगाए। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान बचाओ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना को सुरक्षित रखने पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि संविधान हमारे देश का लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक ढांचा तय करता है, जिसे बचाना हर नागरिक का दायित्व है। पूर्व अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि संविधान सभा के महान चिंतकों द्वारा तैयार यह दस्तावेज सभी नागरिकों को धार्मिक और सामाजिक स्वतंत्रता देता है, जिसे वर्तमान सत्ता कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद अली खान, सचिन यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें