Aba News

संविधान दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई शपथ, कहा—संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है

गिरिडीह में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने अधिकारियों और कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और कहा कि हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता और नागरिकों के समान अधिकार का आधार है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संविधान सभा का गठन हुआ,

जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। लगभग 2 साल 11 महीने 18 दिनों की मेहनत के बाद विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान का निर्माण हुआ। उपायुक्त ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य संविधान के महत्व को याद करना और इसके मूल्यों को व्यवहार में उतारना है। जिले के सभी प्रखंड, अनुमंडल और सरकारी कार्यालयों में भी संविधान दिवस पर शपथ और प्रस्तावना का पठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें