Aba News

गिरिडीह का गौरव—किशोर कुणाल मिश्रा का टी सिरिंज पर पहला गीत रिलीज, संगीत जगत में रचा इतिहास

गिरिडीह के संगीत क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब शाइनिंग ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के युवा कलाकार किशोर कुणाल मिश्रा ने टी सिरिंज पर अपना पहला गीत रिलीज कर नई मिसाल कायम की। गायक, संगीतकार और गीतकार की भूमिका निभाते हुए उन्होंने गिरिडीह का नाम रोशन किया, क्योंकि वे जिले के पहले कलाकार हैं जिन्होंने टी सिरिंज पर रिकॉर्डिंग की है। इस उपलब्धि को खास बनाने के लिए एकता कल्चरल फाउंडेशन की ओर से सानू कैंपस में भव्य जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया,

जहाँ केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में चेयरमैन राजेश सिन्हा ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में गिरिडीह निरंतर अपना परचम लहरा रहा है। अध्यक्ष बब्लू सानू ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना फाउंडेशन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में दया शंकर सिंह, संतोष राय, विश्वजीत सेठ सहित कई कलाकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने किशोर की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें