Aba News

छात्रवृत्ति में देरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे झंडा मैदान से निकला छात्रों का विशाल समूह गिरिडीह समाहरणालय पहुंचा, जहाँ आजसू छात्र संघ के जिला सचिव अक्षय यादव के नेतृत्व में 2024-25 सत्र की छात्रवृत्ति नहीं मिलने को लेकर आक्रोश जताया गया और उपायुक्त रामनिवास यादव को झारखंड कल्याण विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के विवाद की मार 10वीं से लेकर पीजी, बीएड, इंजीनियरिंग, लॉ व अन्य पाठ्यक्रमों के लाखों छात्रों पर पड़ रही है।

2025-26 का आवेदन शुरू होने के बावजूद 2024-25 की छात्रवृत्ति लंबित है, जिससे आर्थिक संकट बढ़ रहा है। आजसू छात्र संघ ने आरोप लगाया कि मंत्रियों और अधिकारियों की सुविधाएँ बढ़ रही हैं, जबकि छात्रों को वर्षों तक छात्रवृत्ति के लिए इंतजार करना पड़ रहा है; अब तक केवल 10% छात्रों को ही भुगतान हुआ है। यदि जल्द पहल नहीं की गई तो 27 नवंबर को रांची में राजभवन तक राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें