Aba News

तेलोडीह पंचायत में आंगनबाड़ी बच्चों को मुखिया शब्बीर आलम ने बांटे स्वेटर

तेलोडीह पंचायत में मंगलवार को बढ़ती ठंड के बीच स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम ने कोड़वाडीह, कुसमाटांड़, लोहपिट्टी और नेजामनगर की आंगनबाड़ियों में नन्हें बच्चों के बीच स्वेटर वितरण कर सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया। बच्चों को स्वयं स्वेटर पहनाते देख अभिभावकों ने उनकी गर्मजोशी और सक्रियता की सराहना की। लोगों का कहना है कि मुखिया हमेशा पंचायत व बच्चों के विकास में अग्रणी रहते हैं,

इसलिए जनता में उनका भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजने की अपील की और बताया कि पंचायत की सभी आंगनबाड़ियाँ अब मॉडल केंद्रों के रूप में विकसित हो चुकी हैं, जहाँ पोषण, शिक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्वेटर वितरण कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पंचायत बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें